भोपाल
नवरात्रि उत्सव के बाद बीएचईएल कालीबाड़ी में बांगीया सांस्कृतिक समिति द्वारा दुर्गोत्सव-2022 का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम एवं लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम ने पहुंच कर समिति के अध्यक्ष गौतम मजुमदार एवं भेल के सभी महाप्रबंधगण के साथ देवी के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित किये । इस मौके पर मंदिर में पूजा अर्चना के अतिरिक्त भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
