10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल थ्रिफ्ट का चुनाव कार्यक्रम घोषित फिर भी आरोप प्रत्यारोप जारी

बीएचईएल थ्रिफ्ट का चुनाव कार्यक्रम घोषित फिर भी आरोप प्रत्यारोप जारी

Published on

– पैनल में नाम हटाने व जोडऩे का काम शुरू, अध्यक्ष ने कहा नेताओं ने रूकवाये चुनाव,
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने लगाये सदस्यों को गुमराह करने के आरोप

भोपाल

पिछले 10 माह से बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव न होने कारण हजारों सदस्य परेशान थे । शिकायत बाजी के दौर चलते रहे यहां तक की यह मामला हाई कोर्ट तक जा पहुंचा । अंतत: शुक्रवार को संस्था ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर ही दी । चुनाव 13 नवंबर को पिपलानी स्थित भेल सांस्कृतिक भवन के मैदान में होगा । इसका प्रेस नोट निर्वाचन अधिकारी डॉ. मूलचन्द किशोरे ने जारी कर दिया । इस बीच संचालक मंडल के आरोप प्रत्यारोप के दौर भी जारी हैं ।

संस्था के अध्यक्ष बंसत कुमार एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर सफाई दी है कि चुनाव उन्होंने कभी नही रोका विपक्ष सिर्फ आधार हीन आरोप लगा रहा है। उन्होने 6 दिसंबर 2021 को चुनाव कराने के लिए सहकारिता विभाग को पत्र लिख दिया था लेकिन नेताओं के अडंग़ें के चलते चुनाव नहीं हो सके। छविकांत बाघमारे को सहकारिता विभाग ने चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था लेकिन कोरोना के कारण चुनाव नहीं हो सके।

इसके बाद भेल को प्रोडक्सन पीरियड और कोई न कोई बाधा आती रही जिसके कारण चुनाव नहीं हो सके। इसके सभी संस्था में उपलब्ध है। इधर पूर्व उपाध्यक्ष गौतम मौर्य के द्वारा अध्यक्ष पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि संचालक मंडल ने दिसंबर 2021 में ही संस्था संचालकों ने चुनाव हेतु प्रस्ताव पारित कर दिया था अगर समय पर चुनाव होते तो सदस्यों को आम सभा के बाद लाभांश वितरित कर दिया जाता है।

पूर्व सचिव कमलेश नागपुरे ने कहा कि अध्यक्ष सरासर सदस्यों को चुनावी बयान देकर गुमराह कर रहे हंै। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि 9 मई 2022 को सहकारिता विभाग से छविकांत वाघमारे ने अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि एक सप्ताह के अंदर ईवीएम मशीन व अन्य संसाधन उपलब्ध करायें ताकि 15 दिनों में चुनाव कराये जा सके लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

थ्रिफ्ट के चुनाव कार्यक्रम
संस्था के चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्री किशोरे ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुये बताया कि 13 नवंबर को मतदान होगा । इसके पूर्व 31 अक्टूबर को नियोजन पत्र की प्राप्ति 1 नवंबर को इसकी जांच व वैध पत्रों की सूची का प्रकाशन,2 नवंबर को नियोजन पत्रों की वापसी,3 नवंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन,13 नवंबर को विशेष आम सभा यदि जरूरी मतदान इसी दिन मतगणना के साथ चुनाव परिणामों की घोषणा होगी । निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 13 नवंबर को ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सूचना जारी कर दी जायेगी । इनका निर्वाचन संचालक मंडल की बैठक में संस्था कार्यालय में होगा । इस कार्यक्रम को संस्था कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही संस्था की वेबसाईट पर भी प्रदर्शित कर दिया है । खास बात यह है कि 13 नवंबर को मतदान के दिन संस्था के सदस्यों को भेल का गेट पास लाना अनिवार्य होगा और मतदान ईवीएम इलेक्ट्रानीक वोटींग से होगा ।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...