10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में सालाना 15 करोड़ की बिजली चोरी,ज्ञापन सौंपा

भेल में सालाना 15 करोड़ की बिजली चोरी,ज्ञापन सौंपा

Published on

भोपाल

बीएचईएल टाउनशिप में हो रही करोड़ों की बिजली चोरी को रोकने व भेल आवासों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए बीएचईएल की जेसीएम यूनियन भेक्टू-सीटू ने नगर प्रशाषक सपन सुहाने से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान के लिए सुझावों का पत्र दिया। भेक्टू-सीटू के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि बीएचईएल कठिन दौर से गुजर रही है ऐसे में लगभग 15 करोड़ की सालाना बिजली चोरी का बोझ बीएचईएल वहन नहीं कर सकती है।

यदि यह करोड़ों रुपये की चोरी नहीं रोकी गई तो अगले 5 वर्ष में भेल बर्बादी के कगार पर पहुंच सकती है। भेक्टू-सीटू यूनियन ने प्रबंधन को सुझाव दिया है कि भेल टाउनशिप की झुग्गियों को प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप से मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के बिजली के कनेक्शन मीटर के साथ प्रदत्त कराए जाये। इसी प्रकार यूनियन ने सुझाव दिया है कि जिन आवासों में अवैध कब्जाधारी रह रहे हैं उन्हें खाली कराया जाय ।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम...

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...