2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़कर्मचारियों का कहना है कीमत बढ़ाओं लेकिन खाना बेहतर परोसो

कर्मचारियों का कहना है कीमत बढ़ाओं लेकिन खाना बेहतर परोसो

Published on

-भेल के कैंटीन में क्वालिटी को लेकर उठ रहें हैं सवाल
-कोरोना काल के बाद भेल प्रशासन ने कर दीया अनुदान बंद

भोपाल

भेल जैसी महारत्न कंपनी कैंटीन में खाना परोसने को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुये हैं । नेता अपनी नौटंकी के चलते भोजन को लेकर प्रबंधन से भिड़ रहे हैं तो प्रबंधन जवाब देते-देते थक गया है । दरअसल कोरोना काल के बाद भेल प्रबंधन ने कर्मचारियों को मिलने वाले अनुदान को पूरी तरह बंद कर दिया है । इसके चलते भोजन की कीमत प्रबंधन ने 22 रूपये थाली कर दी है । इस भोजन से कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं उनकी माने तो भले ही थाली की कीमत 30 रूपये से भी ज्यादा करे दें लेकिन उसकी गुणवत्ता तो बेहतर कर दें इससे कर्मचारियों में संतुष्टि तो रहेगी ।

सूत्रों की माने तो भेल के कैंटीन में एक सोसायटी द्वारा नामी कंपनी का राशन सप्लाई किया जाता था । अब राशन नामी कंपनी का न होकर किसी भी जनरल कंपनी का भेजा जा रहा है इसको लेकर गुणवत्ता पर कई सवाल उठ रहे हैं लेकिन इस सब पर भेल प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है । यही कारण है कि यूनियन के नेता अपनी नेतागिरी चमकाने प्रबंधन पर बेहतर क्वालिटी का खाना परोसने दबाव बना रहे हैं । यह बता देना भी जरूरी है कि कैंटीन को अनुदान न मिलने के कारण यह सब परेशानियां उठानी पड़ रही है । फिलहाल 22 रूपये में 4 रोटी एक कटोरी दाल चावल और सब्जी के साथ सलाद परोसा जा रहा है ।

कर्मचारियों की माने तो भले ही एक थाली की कीमत 35 रूपये हो लेकिन खाने की गुणवत्ता बेहतर हो । प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव होने के बाद कैंटीन कमेटी का गठन होना बाकी है । प्रबंधन इसी का इंतजार कर रहा है । रही बात थ्रिफ्ट सोसायटी की तो प्रबंधन जिस तरह की सप्लाई मांग रहा है जारी है । भेल प्रवक्ता का कहना है कि कैंटीन में बेहतर खाना परोसा जा रहा है कैंटीन कमेटी का गठन होने के बाद बैठक में फैसला लिया जायेगा कि इसमें और क्या सुधार किया जा सकता है ।

इनका कहना है कि गेंहू की सप्लाई गुणवत्तापूर्ण नहीं है इससे कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । इस संबंध में हमारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कैंटीन का निरीक्षण भी किया था । प्रबंधन इसमें बदलाव करें ।
मो.शाहिद कोषाध्यक्ष,सीटू-भेक्टू यूनियन

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...