9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़सीवेज और नाली मरम्मत वर्षा पूर्व करना सुनिश्चित करे : राज्यमंत्री श्रीमती...

सीवेज और नाली मरम्मत वर्षा पूर्व करना सुनिश्चित करे : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

— राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की बस्तियों में भ्रमण कर रहवासियों की समस्याएं सुनीं

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों का भ्रमण के दौरान जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं सुनीं। समस्याओं का मौके पर निराकरण हो सके, इसका प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा सीवेज, नाली मरम्मत आदि के कार्यों को वर्षा पूर्व करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गुरुवार को भ्रमण की शुरुआत शंकराचार्य होम्स से की। यहां के रहवासियों ने जलापूर्ति में कम प्रेशर, पानी की कमी, स्ट्रीट लाइट की खराबी एवं सीवेज संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यमंत्री ने शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। अंजलि विहार के नागरिकों ने जनसंवाद के दौरान जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था जैसे विषयों को उठाया। इस पर त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

प्रोसपेरा कॉलोनी, वैष्णों परिसर और श्री रामेश्वरम कॉलोनी के रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने, सीवेज व्यवस्था दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट सुधारने एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यशोदा गार्डन में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीवेज व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने एवं पार्क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

गायत्री बिहार में रहवासियों ने बताया कि सीवेज लाइन तो हैं, लेकिन वह सीवेज नेटवर्क से कनेक्ट नहीं है। राज्यमंत्री ने मौके पर जाकर अधिकारियों को सीवेज लाइन का कार्य बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। शिव शक्ति मंदिर गुलाबी नगर में मंदिर के आसपास पेवल ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट, दो हाईमास्ट और मंदिर के मुख्य द्वार पर गेट की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए अधिकारियों को शीघ्र इन्हें पूरा करने के लिए निर्देशित किया।

भेल संगम कालोनी बागसेवनिया के रहवासियों ने मुख्य रूप से 80 फीट रोड पर लाइट की व्यवस्था, खुली पड़ी नालियों पर फर्श लगाने, मेन रोड पर स्पीड से वाहन गुजरते हैं, इसलिए ब्रेकर बनवाने की मांग की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए बताया कि निर्माण एजेंसी जल्द काम शुरू कर देगी। उन्होंने तुरंत ही निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन भी कर दिया।

पचपन झुग्गी बस्ती बागमुगालिया, मिसरोद की महिलाओं ने पेयजल, बिजली नहीं मिलने, नाली निर्माण अधूरा छोड़ने की शिकायत की। ईस्टन काउंटी कालोनी की महिलाओं ने सीवेज लाइन नहीं होने, पेयजल सप्लाई में कठिनाई, नाली निर्माण, कचरा नहीं उठने, स्ट्रीट लाइट और पुलिस की गश्त नहीं होने की बात रखी। मेट्रो आशियाना काम्पलेक्स के रहवासियों ने नर्मदा जल सप्लाई की मांग प्रमुखता से रखी। महिलाओं ने बताया कि नगर निगम नर्मदा जल के लिए जो चार्ज मांग रहे हैं, वह बहुत ज्यादा है, उसमें कुछ छूट दिला दे और मेन रोड खराब हो चुकी है, उसे ठीक करा दे, ताकि बारिस में आवागमन में दिक्कत ना हो। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...