20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़मधुबन पार्क में पारिवारिक मिलन समारोह

मधुबन पार्क में पारिवारिक मिलन समारोह

Published on

भोपाल

बरखेड़ा स्थित मधुबन पार्क में बालाजी संजय समिति की पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बालाघाट जिले के कई भेल कर्मचारी शामिल हुये । बच्चों और महिलाओं के विभिन्न खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया बच्चों की कुर्सी दौड़ और मनोरंजन कार्यक्रम किया गया उसके पश्चात बच्चों के गीत संगीत व कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही साथ बालाघाटी भोजन का भी लुफ्त उठाया गया, खेलकूद का कार्यक्रम निलेश बिसेन के द्वारा संपन्न कराया गया साथ ही साथ सभी सदस्यों को शानदार उपहार भी वितरित किये।
——————————-
तमिल संगम ने छात्रों के स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिये टिप्स
तमिल संगम द्वारा पंचशील नगर बस्ती भोपाल में छोत्रों को परीक्षा पूर्व तैयारी तनावमुक्त होकर करने की टिप्स देकर उनके साथ मनोरंजनत्मक एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने का खेल का आयोजन किया साथ ही छात्रों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान की। इस आयोजन में प्रमुख रूप से संसद प्रतिनिधि अधिवक्ता एम रवि, तमिल संगम भोपाल के सचिव एम सुब्रमण्यम , शिक्षाविद् डॉ. सुरेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुथुवेल, सेतु स्वामी, सेल्वराज आदि मौजूद थे।
————————————-
पटेल नगर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज
मंगलवार को पटेल नगर स्थित विघ्न विनाशक गणपति जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव राधा कृष्ण मंदिर में मनाया जायेगा। प्राण प्रतिष्ठा पंडित श्री अश्विनी कुमार शास्त्री करेंगे । यह कार्यक्रम 8 फरवरी तक चलेगा।
———————————–
पूर्व पार्षद का मनाया जन्मदिन
पूर्व पार्षद अशोक शर्मा का जन्मदिन गेट नंबर 5 गणेश मंदिर के समीप धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर बीडी गौतम ,पीएस गुजराल, एसपी चौहान, महेश दुबे, जेपी गौड़, जीएस परिहार, हीरा लाल नरवरिया, सुभाष चौधरी, ओपी शर्मा, मोहम्मद तनवीर खान, नरेंद्र तिवारी, जेके पाठक सादिक अली आदि शामिल थे।
————————————
श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव
श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव कथा का आयोजन 17 फरवरी को होगा जो 24 फरवरी तक चलेगा। आयोजक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 17 फरवरी को शोभा यात्रा निकाली जायेगी और 24 फरवरी को हवन पूर्ण आहूती व महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा । 7 दिवसीय इस कथा का वाचन आचार्य श्री बृजेन्द्र व्यास जी करेंगे। कथा का आयोजन 1/1 राजा राजेन्द्र लाल मित्र रोड श्री कृष्णा गार्डन वृन्दावन ए-3 फ्लेट 9ई कम्युनिटी हॉल कोलकाता में होगा।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...