भोपाल
बीएचईएल के मानव संसाघन विकास केन्द्र में मेसर्स आईओसीएल अधिकारियों के लिए एचटी मोटर, ट्रांसफार्मर, स्विचगियर डिजाइन, विनिर्माण, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग और रखरखाव पहलुओं पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन अरुण खरे, अपर महाप्रबंधक ने किया । इस अवसर पर श्रीमती स्वागता एस सक्सेना, अपर महाप्रबंधक भी उपस्थित थीं ।
अपने संबोधन में श्रीमती सक्सेना ने कहा कि हम त्वरित सेवाएं प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञान और कौशल को आधुनिकतम बनाना और प्रतिभागियों को जितना संभव हो सके उतना सीखना और विकास करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में कुल 38 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार सावले, प्रबंधक ने किया ।
