8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले ट्रांसफार्मर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले ट्रांसफार्मर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published on

भेल भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल के ट्रांसफार्मर डिवीजन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम ट्रांसफार्मर अपने नवीन ट्रांसफार्मर ब्लॉक से सफलतापूर्वक निर्माण कर प्रेषित किया। यह ट्रांसफार्मर देश की अग्रणी विद्युत पारेषण कंपनी पावरग्रिड के अहमदाबाद स्थित परियोजना स्थल के लिए तैयार किया गया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत ट्रांसफार्मर का निर्माण एवं परीक्षण बीएचईएल भोपाल परिसर में पावरग्रिड के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिससे गुणवत्ता और भरोसे का एक और उदाहरण स्थापित हुआ।

इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में पीके उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रांसफार्मर रवाना किया और ट्रांसफार्मर निर्माण टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बीएचईएल भोपाल के उत्कृष्ट तकनीकी कौशल और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। रूपेश तेलंग, एसके महाजन, जीपी बघेल, विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधकगण सहित ट्रांसफार्मर डिवीजन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बीएचईएल भोपाल, जो देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी इकाई है, ने एक बार फिर अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और समय पर आपूर्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...