20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़किसी भी संगठन के लिए उसके कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण संसाधन—मुरली

किसी भी संगठन के लिए उसके कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण संसाधन—मुरली

Published on

— बीएचईएल में दिवंगत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि

हरिद्वार।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार द्वारा संस्थान के निर्माण में अपने अमूल्य जीवन का उत्सर्ग करने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई । इस उपलक्ष्य में कारखाना परिसर में स्थित श्रमिक स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने श्रमिक स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया एवं दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टीएस मुरली ने कहा कि देश की आजादी में जो स्थान अमर शहीदों का है वही स्थान इस संस्थान की स्थापना में हमारे दिवंगत श्रमिकों का है। उन्होंने कहा कि हम ऋणी हैं उन श्रमिकों के जिन्होंने इस महान संस्थान की आधारशिला रखने में अपने प्राणों का बलिदान दिया। श्री मुरली ने बताया कि किसी भी संगठन के लिए उसके कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं और हमें अपने कर्मचारियों पर गर्व है।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रमिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत श्रमिकों को अपनी भावांजलि अर्पित की।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...