1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़पहली बार विधायक कृष्णा गौर करेंगी दो दिवसीय मानसून मेले का शुभारंभ

पहली बार विधायक कृष्णा गौर करेंगी दो दिवसीय मानसून मेले का शुभारंभ

Published on

– मेलेे में देखने को मिलेगा मेंहदी, डांस, रेम्प वॉक, सिंगिग के साथ राखी स्पेशल, लगेंगे श्रृंगार सामग्रियों के स्टॉल,महिलायें करेंगी खरीदारी

भोपाल

दो दिवसीय मानसून मेला और राखी स्पेशल मेला का आयोजन 5 एवं 6 अगस्त को होटल यशोदा प्रिविलेज, नरेला शंकरी, बॉनीफॉय स्कूल के पास निजामुद्दीन रोड भोपाल में किया जायेगा। आयोजन समिति की संरक्षक गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर मेला का शुभारंभ करेंगी। मेला सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा। मेले की आयोजिका ज्योति शुक्ला ने बताया कि मेलेे में मेंहदी, डांस, रेम्प वॉक, सिंगिग का कार्यक्रम नि:शुल्क रहेंगा। यहां राखी स्पेशल के साथ ही अनेक तरह की श्रृंगार की सामग्रियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां महिलाएं खरीदारी कर सकेंगी।

उन्होंने बताया कि यह मेला प्रथम बार भेल क्षेत्र में लगाया जा रहा है। मेले के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। अगर कोई महिला इस मानसून मेले में अपना स्टॉल लगाना चाहती हैं तो स्टॉल बुक करा सकती है। स्टॉल लगाए जाने वाले के लिए स्टॉल प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन पर भी प्राइस भी निश्चित किया गया है।

इस दो दिवसीय मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा है यह प्रतियोगिता नि:शुल्क होगी। मेला कोर कमेटी में राजवंत अडाना, गौरी सिंह , वीणा सिंह, डेजी,रचना राजपूत ,अर्चना पांडे शामिल है। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए मेेले में मनोरंजन के लिए अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...