भेल भोपाल।

भेल के अफसरों की प्रतिष्ठित अलकापुरी ग्रह निर्माण सहकारी संस्था के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। निवार्चन अधिकारी के मुताबिक भेल के पूर्व ईडी एसआर प्रसाद को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पूर्व भेल के कस्तूरबा अस्पताल के सीएमएचओ वीसी अरोरा और वेणू अग्रवाल, संचालकगण एआर पवार, बीके दीक्षित, अमिताभ मन्या जैन, सुभाष च्रंद्र पारे, असीम धामीजा, श्रीमती आशिमा मुखर्जी और एमसी प्रसाद को बनाया गया है। गौरतलब है कि अलकापुरी सोसायटी में पहली बार ज्यादातर पदाधिकारी भेल के अधिकारी वर्ग हैं। इस संबंध में श्री प्रसाद का कहना है कि यह चुनाव एनल—पैनल से नहीं बल्कि सर्वसम्मित से हुए हैं। इसलिए सबसे पहले कॉलोनी के काम को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं जिन सदस्यों की सदस्यता खत्म कर दी गई है उनकी सदस्यता जल्द बहाल कर दी जाएगी।
