11.9 C
London
Sunday, November 2, 2025
Homeभेल न्यूज़भेल में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, उमड़ी...

भेल में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, उमड़ी भीड़

Published on

भोपाल।

भेल क्षेत्र में मई दिवस पर पूूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जब कार्यक्रम में पहुंचे तब कांगे्रस कार्यकर्ताओं व आमजन की काफी भीड़ देखी गई और मंगलवार को जब सोनागिरी में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह एक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे तो भी काफी भीड़ देखने को मिली।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांगे्रस की आगामी कार्य योजना पर चर्चा की और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा कि कमलनाथ हमारे पार्टी के अध्यक्ष हैं इसलिए प्रदेश में बेहतर उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए सर्वे किया जाएगा। उन्हीं को मैदान में उतारा जाएगा जो जनता में लोकप्रिय है व जिनकी जीतने की संभावना हैं। उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री मुकेश नायक, वरिष्ठ कांगेस नेता गोविंद गोयल, आरडी त्रिपाठी, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, वरिष्ठ कांगे्रस नेता रवीन्द्र साहू झूमरवाला, महेश मालवीय, जेपी गौड़, युवा नेता प्रकाश चौकसे, विजेंद्र पाटील, आरएस ठाकुर आदि मौजूद थे।

आयोजक श्री साहू ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह वॉर्ड कार्यालय खोलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि इस उद्घाटन के मौके पर बड़े पदों पर रहे कुछ कांगे्रस नेता नदारद थे। यह भेल कांग्रेस में गुटबाजी का संकेत है।

पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा… किस दल में राजनीतिक गुटबाजी नहीं
भोपाल। मंगलवार को भेल के सोनागिरी स्थित कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गुटबाजी सिर्फ कांग्रेस में नहीं बल्कि हर दल में होती है। वह भी टिकट की उम्मीदवारी जताते समय इसलिए यह मुद्दा कोई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता एक ही परिवार को देखते हुए तंग आ चुकी है। इसलिए इस बार बदलाव दिखाई दे रहा है। जनता का मन अब कांग्रेस की ओर ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर साफ दिखाई दे रही है।

Latest articles

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...

Health Tips: माइग्रेन या टेंशन हेडेक? एक्सपर्ट की सलाह: दर्द बढ़ाने वाली इन 5 चीज़ों को आज ही छोड़ दें, खान-पान की गलती है...

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द (Headache), माइग्रेन (Migraine) और तनावजन्य...

ISRO का ‘बाहुबली’ मिशन CMS-03 लॉन्च आज! नौसेना (Indian Navy) को मिलेंगे सबसे बड़े 5 फायदे, जानें क्या होगा लाभ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज अपने इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ने...

More like this

नगर सलाहकार समिति की बैठक

भेल भोपाल ।मंगलवार को नगर सलाहकार समिति की बैठक क्षितिज भवन के सभागार में...

भेल महारत्न कंपनी में दूसरे क्वाटर में 106.15 करोड़ का मुनाफा दर्ज

भेल भोपाल ।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने वित्त वर्ष...

“ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” की थीम पर चला स्वच्छता अभियान

भेल भोपाल ।भोपाल इकाई में भी दिनाँक 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक...