भोपाल
वसंत पंचमी पर्व पर हबीबगंज में स्थित पूर्वांचल झांकी में मां सरस्वती जी की पूजा में मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता एवं मध्यप्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति पहुंचे। श्री गुप्ता ने कहा कि समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सभी से आग्रह किया कि जिस प्रकार से शक्ति की उपासना हेतु मां दुर्गा की, धन की प्राप्ति हेतु मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना होती है इस प्रकार विद्या, बुद्धि, ज्ञान, व विवेक की प्राप्ति के लिए मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं भव्य आयोजन हर जगह होने चाहिए। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष केवल मिश्रा भाजपा साकेत मंडल उपाध्यक्ष अजय सोनी, पूर्व वार्ड 56 संयोजक रमेश भारती, भाजपा कार्यकर्ता राजू यादव, नरेंद्र माली, लोकेश मालवीय, सोनू पाटिल, राघवेंद्र तिवारी, लाल तिवारी, मोहित मेहरा, गुड्डू आदि मौजूद थे ।
शास्त्री मार्केेट में सरस्वती पूजा
नन्द किशोर सेवा संस्थान ने बुधवार को बीएचईएल के शास्त्री मार्केट में वसंत उत्सव का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र कौशल ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर वरिष्ठ जन महेश दुबे,जेपी पाठक, ओंकार सिंह,जेपी गौड़,केसी दुबे,श्री श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
