भोपाल।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साई मंदिर आधारशिला अवधपुरी में 15 अक्टूबर को 17वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आरके महाजन ने मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव की फोटो पर एक क्विंटल 8 किलोग्राम फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आर के महाजन ने सांई बाबा से प्रार्थना कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश नित्य नई ऊंचाइयों को छुए। महाजन ने 1 घंटे में 10000 बेंच पुशअप लगाकर रिकॉर्ड बनाया मंदिर में 21 क्विंटल की खिचड़ी बनाकर भंडारे के रूप में सभी साइन भक्तों को वितरित की गई। ज्ञात हो कि जिस हन्डी़ में खिचड़ी बनाई जाती है वह 12500 हजार लीटर की है।
