9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में चार दिवसीय “प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण” का शुभारंभ

बीएचईएल भोपाल में चार दिवसीय “प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण” का शुभारंभ

Published on

भोपाल,

बीएचईएल, भोपाल कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल भोपाल में चार दिवसीय “प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण” का शुभारंभ एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक ने किया । यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित संस्था इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, मध्य प्रदेश द्वारा दिया जा रहा है ।

श्री रामनाथन ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है । उन्होंने कहा कि सफल प्रशिक्षण के उपरांत आप स्वयं को “हेल्थ-स्टेवर्ट” के रूप में विकसित पाएंगे तथा आप स्वयं, कारख़ाना, परिवार व समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । उन्होंने सभी से स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सपन सुहाने, अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचएसई) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए इस प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता एवं रूप-रेखा के बारे में संक्षिप्‍त जानकारी दी ।

इस अवसर संतोष कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (मानव संसाधन) ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु कारखाने के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से 30 कर्मचारियों का चयन किया गया है । उन्होंने प्राथमिक उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों से कार्यक्रम में सक्रिय प्रतिभागिता करने की अपील की ।

प्रशिक्षण के दौरान कई जीवन रक्षक तकनीकें जिनमें कि प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता, सीपीआर तकनीक, दैनिक जीवन में तनाव प्रबंधन तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे कि रक्तचाप, मधुमेह के बारे में जागरूकता और उनका प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण व जानकारी प्रदान की जाएगी । यह प्रशिक्षण इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कुशल प्रशिक्षकों डॉ सुधीर शर्मा, श्रीमती शिखा विश्वकर्मा एवं डॉ आरिफ खान द्वारा प्रदान किया जाएगा ।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...