भोपाल।
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 के उपलक्ष्य में आज कस्तूरबा चिकित्सालय द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरजों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा संगीता रामनाथन, कस्तूरबा चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा सेवाएं डॉ. अल्पना तिवारी के अतिरिक्त कस्तूरबा चिकित्सालय के सभी चिकित्सक एवं बीएचईएल लेडीज़ क्लब की समस्त पदाधिकारी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.शालिनी ने किया।
इस अवसर कस्तूरबा चिकित्सालय की महिला कर्मचारियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लेडीज क्लब की अध्यक्षा संगीता रामनाथन ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
