भोपाल
शुक्रवार को बेल के पांच नंबर गेट पर ठेका मजदूरों की गेट मीटिंग आयोजित की गई । इसमें मजदूरों की समस्याओं को सामने रखा । समय पर वेतन मिलना चाहिए 2 साल से वेतन से जो 1600 काटे जा रहे हैं उसे तुरंत वापस किये जाने चाहिये। भेल के आवासों में ठेका श्रमिक निवास करते हैं यहां बिजली कटौती जारी है । समय पर पीने का पानी भी नहीं आता और जहां आता है वहां लो प्रेशर बना हुआ है । गेट मीटिंग में ठेका मजदूर शामिल हुये ।
इंटक का प्रांतीय सम्मेलन आज
भोपाल । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस म.प्र. इंटक का प्रांतीय सम्मेलन एवं जनरल काउन्सिल का आयोजन शनिवार को नाटराज कम्यूनिटी हॉल में सुबह 10 बजे होगा। इस सम्मेलन में चुनाव प्रक्रिया का मामला भी सामने आया है । खबर है कि संगठन के चुनाव तो होने की संभावना है लेकिन इसमें इंटक के राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी है । इस संबंध में इंटक ने कोई जानकारी प्रेषित नहीं की है ।
डायरेक्टर ने की थ्रिफ्ट में लाभांश वितरण की मांग
भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के सदस्यों को लाभांश के वितरण के लिए संस्था के संचालक राम नारायण गिरी को सदस्यों के हित में अध्यक्ष को पत्र लिख कर लाभांश वितरण के लिए मजबूर होना पड़ा । पत्र में श्री गिरी ने समस्त संचालक मंडल से अनुरोध किया है कि सदस्यों के हितों को देखते हुए आपसी मतभेद भुलाकर लाभांश वितरण एवं चुनाव प्रक्रिया में पूरी करें।
