भोपाल
भेल में गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन का तीन दिवसीय आयोजन धूमधाम से मनाया गया। प्रकृतिपूजक गोंडियन जनों के परम अभीष्ट पाँच भूखंडों के स्वामी शंभूशेख और पुरार वंशी महाराजा बिजासुर की पुत्री गवरा का कार्तिक मास में बड़े उमंग और उल्लास के साथ मांदर, ढोल, नगाड़ा, झांझर, टिमकी , के साथ सुआ, करमा नृत्य की सुंदर, आकर्षक और मनोरम छटा के साथ विवाह भी संपन्न हुआ था।
इस ऐतिहासिक पल को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउनडेशन की मातृशक्तियां इन कायक्रमों को आयोजित कर रही हैं । इस वर्ष भी गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउन्डेशन के तत्वाधान में समस्त जनजातीय समाज की उपस्थिति में गवरा शंभू ईशर राजा मड मींग महापर्व बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें समिति के संरक्षक रामप्यारी बीआर मंडावी ,गणेशिया नागवंशी , सुकारो ठाकुर ,उर्मिला राज, पीएस ठाकुर,पेनठाना भूमका गेंदसिंह सिदार , सहदेव सिदार ,राजेंद्र धुर्वे ,सुमेरा सिंह परस्ते , संतोष मार्सकोले ।
अध्यक्ष सुजाता एसके कुंजाम ,उपाध्यक्ष लिखेश्वरी यूआर सिदार ,कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेमलता केआर ध्रुव ,महासचिव तिरु भारती भजन खुरश्याम ,सचिव तिरु उर्मिला नरेंद्र नेटी , कोषाध्यक्ष कंचन सुरेश मरकाम , उप कोषाध्यक्ष तिरु सविता महेश मरावी,मीडिया प्रभारी तिरु रजनी उमेश मरावी आदि मौजूद थे ।
