भोपाल। भेल भोपाल प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्ष 2025-26 के लिए सेफ्टी शूज प्रतिपूर्ति राशि की मांग को स्वीकार कर लिया है। जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, कर्मचारियों को सेफ्टी शूज के लिए निर्धारित इस राशि का भुगतान मई माह के वेतन के साथ कर दिया जाएगा।
इस निर्णय से भेल के हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। सभी यूनियनों ने प्रबंधन के इस सकारात्मक रुख का स्वागत किया है और इसे कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। समय रहते मांग स्वीकार होने और भुगतान की तिथि स्पष्ट होने से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
