18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़उल्लास और उमंग का सांस्कृतिक प्रतीक है गुड़ी पड़वा: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

उल्लास और उमंग का सांस्कृतिक प्रतीक है गुड़ी पड़वा: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा उल्लास और उमंग का सांस्कृतिक प्रतीक है। भारतवर्ष की महान संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी मातृशक्ति पर है। यह बात उन्होंने भोपाल में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में नर्मदापुरम रोड पर एक सभागार में आयोजित कृष्णा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में कहीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारी संस्कृति, परंपराएं एवं पर्व व्यक्तिगत स्वार्थ व सुख के लिए नहीं, बल्कि विश्व के कल्याण के लिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में जगत के कल्याण के भाव का चिंतन इतना गहरा है कि हर जीव की चिंता हमारी संस्कृति करती है, इसलिए भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हम सब अपने घरों पर कर सके, इसलिए सकोरों का वितरण भी आज संस्था के द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के ग्राम विकास संयोजक श्री बृज किशोर भार्गव, विद्युत विभाग के डॉ. आलोक पांडे, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण खेर सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहीं।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...