भोपाल
गुरुवार को संस्था कार्यालय भवन में बी.एच.ई.एल. भोपाल की महिला सदस्यों के लिए विशेष तौर पर कार्यक्रम रखा गया था । जिसकी मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती अल्पना तिवारी, सीमएस, कस्तूरबा अस्पताल उपस्थित थी । यह कार्यक्रम हरियाली तीज और रक्षाबधन के उपलक्ष्य में रखा गया था। जिसमे महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जानकारी डॉक्टर श्रीमती अल्पना तिवारी द्वारा दी गई । सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष बसंत कुमार ने सभी आए हुए महिला सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें संस्था में आने के लिए धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्था के बारे में और अधिक जानकारी देना और लोगों को जागरूक करना था ।
मुख्य अतिथि ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और संस्था के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार, सचिव श्रीमती निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, रजनीकांत चौबे, श्रीमती किरण और दीपक गुप्ता जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निशा वर्मा जी द्वारा किया गया। संचालक रजनीकांत चौबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
