12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभेल न्यूज़कंपनी की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में हिंदी पहले से...

कंपनी की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में हिंदी पहले से भी अधिक प्रभावी—रामनाथन

Published on

— बीएचईएल भोपाल यूनिट में आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

भेल भोपाल।

बीएचईएल कारखाने में हिंदी के व्‍यापक प्रचार प्रसार एवं कर्मचारियों को प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्‍य से सामान्‍य ज्ञान पर आधारित ऑनलाइन प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को विश्‍व हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यपालक निदेशक द्वारा प्रशासनिक भवन, तृतीय तल, पर अपर महाप्रबंधक (टीआरई) अरूण खरे, प्रबंधक (टीआरई) अर्पित जोशी, प्रबंधक (टीआरई) हरेन्‍द्र कुमार वर्मा, उप अभियंता (टीआरई) सुशील कुमार उसरेठे को पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया गया।

कार्यपालक निदेशक श्री रामनाथन ने कहा कि कम्पनी की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में हिंदी पहले से भी अधिक प्रभावी हो गई है तथा दिनोंदिन इसका प्रयोग बढ़ता जा रहा है। हमें वेबसाइट तथा ईमेल ही नहीं अपितु अपने दैनदिनी कार्यों में भी हिंदी का प्रयोग और बढ़ाना होगा। हम सभी के सम्मिलित व समर्पित प्रयासों से बीएचईएल की भोपाल इकाई राजभाषा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है परंतु नई परिस्थितियों के अनुरूप हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाने की अपेक्षा है। इस अवसर पर समस्‍त राजभाषा टीम उपस्थित थी।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भेल में आयोजित समारोह में शोभा और रुद्राक्ष हुए सम्मानित, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मिला पुरस्कार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट...

भेल ने जारी किया स्पष्टीकरण; कम कर्मचारी संख्या वाली इकाइयों में लागू रहेंगे ‘सीडीए’ नियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा औद्योगिक संबंध संहिता (इंडस्ट्रियल...

भेल के एजीएम डिक्सन को नेपा लिमिटेड में निदेशक वित्त का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल/नेपानगर। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल भोपाल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी...