-जम्बूरी मैदान पर 10 अक्टूबर तक चलेगा भोजपाल गरबा महोत्सव
-अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत, आईडी कार्ड से दिया जा रहा प्रवेश
भोपाल.
राजधानी के जम्बूरी मैदान पर चल रहे भोजपाल गरबा महोत्सव में चौथे दिन भारी भीड़ रही। गरबा आयोजन के तीसरे दिन भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुति से जमकर धमाल मचाया। टीवी अभिनेत्री रश्मिी देसाई, भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बाद बुधवार को सौम्या टंडन (भाभी जी घर पर हैं) अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं।
आईडी देख कर दी जा रही एंट्री
अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक है। भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए आने वालों का मुख्य द्वार पर टीका, तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। लोगोंं को आईडी कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया।
प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल मिल रहा इनाम
संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि भोजपाल गरबा महोत्सव में गरबा, डांडिया करने वाले प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इयर फोन इनाम में दिया जा रहा है। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि अब तक 12 से ज्यादा लोग ईनाम जीत चुके हैं। आयोजक मंडल ने सोने की अंगूठी, सोने की चैन, 7 मोबाइल, 25 इयर फोन और 25 स्मार्ट वॉच देने का निर्णय लिया है।
अब तक इनको मिला ईनाम
भोजपाल गरबा महोत्सव में गरबा डांडिया करने वाले 12 से ज्यादा प्रतिभागी ईनाम जीत चुके हैं। इनमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कृष्णा विश्वकर्मा, निशि सिंह, अमन सेन, अनुप्रेक्षा, राज यादव, हर्षिता मगन को स्मार्ट वॉच दिया गया। वहीं मनीष विश्वकर्मा, नेहा वर्मा, दुर्गा, पार्वती, अंकित, मोंटू बघेला, नूपुर तिवारी, आदित्य और सिमरन ने नेक बैंड जीता।
प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनरों का किया सम्मान
भोजपाल गरबा महोत्सव आयोजक मंडल द्वारा सोमवार को मंच से सम्मानित किया गया। इनमें राहुल, विशाल, तम्मना, गौरांग, कारण, मयूरी सहित पूरी टीम शामिल रही। भॊजपाल गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और विशिष्ट अतिथि हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा रहे
