भेल भोपाल।
एचएमएस के महासचिव अमर सिंह राठौर का कहना है कि भेल भोपाल के कार्यपालक निर्देशक एसएम रामनाथन,महाप्रबंधकों ,अधिकारियों के सहयोग तथा कर्मचारियों का उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता एवं सोसायटी तथा ठेका श्रमिको के कठिन परिश्रम से भोपाल ने लगभग 4275 करोड़ का उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने के साथ साथ लगभग 4500 करोड़ का कैश कलेक्शन भी प्राप्त किया।
श्री राठौर के मुताबिक विभागीय उत्पादन फिगर अनुमानित टीसीबी—1350 करोड़, ईएम— 845 करोड, हाईड्रो— 760 करोड़, टीपीटीएन—590 करोड़, एससीआर—450 करोड़, एसटीएम— 225 करोड़, फीडर्स—55 करोड़ हुआ है।
हैवी इलेक्ट्रिकल श्रमिक ट्रेड यूनियन एवं सहयोगी संगठन यूएमएस तथा केटीयू कॉरपोरेट प्रबंधन से माग की है कि अप्रैल-मई में ज्वाइंट कमेटी की बैठक बुलाकर पीपीपी एवं एसआईपी का भुगतान,कर्मचारियों की नियमित भर्ती,अनुकंपा नियुक्ति,सुविधाजनक स्थानांतरण नीति,इंसेंटिव स्कीम में संशोधन,देर रात्रि भत्ते का पुनरीक्षण, हजार्ड भत्ते का भुगतान,सोसायटी एवं ठेका श्रमिको के वेतन की 1600रु की कठौती को बंद कर एरियर सहित भुगतान एवं टाउनशिप के सभी जर्जर हो चुके मकानों की लाइसेंस फीस बंद की जाए।
