भोपाल
सोमवार को एचएमएस यूनियन के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने सोसायटी श्रमिकों के वेतन से विगत फरवरी 2021 से निरंतर 1600/- रूपये प्रतिमाह की जा रही कटौती के संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल के साथ बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक एमएस रामानाथन से मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में श्री राठौर के साथ एचएमएस यूनियन के वरिष्ठ सचिव हेमन्त कुमार सिंह और सोसायटी कर्मचारी मौजूद थे।
प्रगतिशील राजपूत संस्था ने किया कार्यकारिणी का गठन
प्रगतिशील क्षेत्रीय राजपूत संस्था की नई कार्यकारिणी गठन के लिए रविवार को शक्ति मंदिर राजपूत समाज गोविंदपुरा में बैठक की गई। अध्यक्ष सतीश सिंह राजपूत द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवा अध्यक्ष उमाशंकर राजपूत, सचिव ओम सरवर, सह-सचिव माधव सिंह, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तोमर, सह कोषाध्यक्ष डीएल सोलंकी, सांस्कृतिक सचिव चैन सिंह, सह सचिव अनिल राजपूत, उपाध्यक्ष सुभाष सिंह तोमर, रामदास मंडलोई, मेहताब सिंह, मदन सिंह, कंचन सिंह, अरविंद चौहान, संगठन महामंत्री अनूप सिंह, नवल सिंह, मुकेश राजपूत, दीपक राजपूत, अनिरुद्ध तोमर, कमलेश राजपूत, प्रचार मंत्री चेन सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवत सिंह, नैन सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम सिंह, सीताराम राजपूत, विजय सिंह सोलंकी, अरुण चंदेल, हरे सिंह चौहान, नरेंद्र बछानिया, हरिओम राजपूत, शंकर सिंह राजपूत और अजय सिंह ने शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि संरक्षक सूरज सिंह तोमर रहे। संस्था के संरक्षक ठाकुरलाल राजपूत, जगदीश सिंह परमार, सुभाष सिंह तोमर सहित कई पदाधिकारी और सदस्यों की समिति चुनी गई।
