भोपाल।
भेल के पिपलानी स्थित एचएमएस यूनियन कार्यालय में सहयोगी संगठनो की बैठक रखी गई जिसमें एचएमएस के के महामंत्री अमर सिंह राठौर ने दिल्ली मे हुई जेसीएम में प्रबंधन से कर्मचारी हितों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी कि पीपी बोनस 23-24 कैश कलेक्शन अच्छा न होने एवं घाटा होने की वजह से नहीं मिल पाया परंतु अक्टूबर माह में प्रबंधन द्वारा पुनः बुलाई जाएगी जिसमें एचएमएस यूनियन द्वारा कर्मचारियों को अधिकतम पीपी एवं एसआईपी दिलाया जाएगा यूनियन ने कर्मचारी हित के मुदृदों पर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
