0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeभेल न्यूज़होली मिलन और नारी शक्ति सम्मान समारोह मनाया गया

होली मिलन और नारी शक्ति सम्मान समारोह मनाया गया

Published on

सार्थक टीम ने की ” अन्न का एक एक दाना हमें है बचाना” मुहिम की शुरुआत

भेल भोपाल।

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अवध पैलेस अयोध्या बायपास रोड पर होली मिलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डाली आलोक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि बिंदु खत्री उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एकल नृत्य एवं नारी सशक्तिकरण को ध्यान रखते हुए आत्म रक्षा हेतु हम किस प्रकार से स्वयं की रक्षा करने के लिए हम सक्षम हो सकते हैं इसका प्रदर्शन इस आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही सार्थक टीम द्वारा इस अवसर एक अभियान की शुरुआत की।” अन्न का एक एक दाना हमें है बचाना” एक संबंध में जागरुकता अभियान की पहल की ओर पोस्टर पंपलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के द्वारा महिला गृह उद्योग के स्टॉल एवं विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

सार्थक की दीपाली तिवारी ने बताया कि सार्थक विगत 7 वर्षों से सेवा समर्पण और सहयोग के उद्देश्य को ध्यान रखते हुए लगातार कार्य कर रहा है। उपाध्यक्ष श्रद्धा दुबे ने बताया कि इस वर्ष संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्म रक्षा करने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। सार्थक की सचिव डॉक्टर शालिनी अग्निहोत्री ने कहा है कि सार्थक महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को अपने कार्य हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्लेटफार्म प्रदान करता है। आयोजन में होली उत्सव के अंतर्गत राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली ब्रज की लठमार होली का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में लगभग 400 से 500 महिला उपस्थित रहीं। इस अवसर पर दीपक दुबे, देवेंद्र तिवारी, स्वाति माधवी, श्वेता, निशा, स्वप्निल, ज्योति, कीर्ति, प्रेरणा, प्रियंका, रुचि, अंजू, बंदना, निशा आदि मौजूद थीं।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

बीएचईएल ने ग्रामवासियों को बताये स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं प्राणायाम का महत्व— झगरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भेल भोपाल ।कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल...

भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

भेल भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी—एसटी)...

भेल के शास्त्री उद्यान में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि

भेल भोपाल।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर भेल...