25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़मेरा बीएचईएल परिवार से गहरा नाता है इसलिये मुझे आर्शीवाद प्रदान करें...

मेरा बीएचईएल परिवार से गहरा नाता है इसलिये मुझे आर्शीवाद प्रदान करें – कृष्णा गौर

Published on

-फाउंड्री गेट पर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत कर फलों से तौला

भोपाल

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन द्वारा बीएचईएल के फाउंड्री गेट पर मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा गौर का स्वागत एवं फलों से तुलादान किया गया। जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गौर ने फाउंड्री गेट पर उपस्थित ठेका श्रमिको, कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों से आनुरोध किया कि बीएचईएल परिवार से हमारा गहरा नाता है इसलिए हम अपने परिवार के बीच वोट रूपी आशीर्वाद मांगने आये है।

सभी बीएचईएल के कर्मचारियों ,अधिकारियों, सुपरवाइजर, सोसाइटी वर्करों, ठेका श्रमिकों एवं उपस्थित जनसमुदाय भाजपा को समर्थन देने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि बीएचईएल कर्मियों के हर सुख – दु:ख की साथी रही हैं । कांग्रेस द्वारा लगाया गया एमपीआईआर एक्ट जिससे बीएचईएल में 32 साल यूनियन का चुनाव नहीं हुए और कांगेस के यूनियन राज करती रही। जिसे मुख्यमंत्री रहते हुए स्व. बाबूलाल गौर ने हटाकर कर्मचारियों को अपनी पसंद की यूनियन चुनने का लोकतांत्रिक अधिकार दिलाया।

पुन: 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी तो फिर वही एक्ट लगा दिया गया। 15 माह के बाद भाजपा सरकार बनी तो उनके अथक प्रयासों से ये अएमपीआईआर एक्ट हटाने का काम किया। मंगलवार को श्रीमती कृष्णा गौर ने अपने समर्थकों के साथ शिव नगर , लक्ष्मी नगर,भानपुर, गीता नगर, पारस धाम कॉलोनी , कल्याण नगर , चंदन नगर, अटल नेहरू नगर, लीलाधर कॉलोनी आदि में जनसंपर्क कर मतदाताओं से जीत का आर्शीवाद मांगा।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...