5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कारखाने में सिर्फ एक माह में न धरना न प्रदर्शन न...

भेल कारखाने में सिर्फ एक माह में न धरना न प्रदर्शन न बर्थ-डे, सब बंद

Published on

-कारखाने के शॉप में अफसर एक्शन में,मटेरियल भरपूर टारगेट पर फोकस

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में जहां पिछले 6 माह से कारखाने के अंदर सिर्फ धरना-पदर्शन और बर्थ-डे मनाने का काम पूरे जोशों खरोश के साथ चल रहा था वह पिछले एक माह से दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है बल्कि कर्मचारियों सहित सभी महाप्रबंधक व अपर महाप्रबंधक अपने कार्य स्थल पर एक् शन में दिखाई दे रहे हैं । टारगेट पाने मटेरियल की कमी दिखाई नहीं दे रही तो वहीं अगले तीसरे तीमाही लक्ष्य को पाने के लिये बढ़ौतरी भी की गई है ।

टे्रड यूनियनों का सपोर्ट नये ईडी को मिलना ही अपने आप में कम बात नहीं है । बीते एक माह में ईडी के कार्यकाल में कारखाने में अनुशासन साफ दिखाई दे रहा है । इसे आगे कैसे बरकरार रख पायेंगे यह देखना बाकी है । वर्ष 2022-23 का टारगेट भले ही मुश्किल भरा हो लेकिन दो तीमाही में करीब 1200 करोड़ का टर्नओवर ही देखने को मिला है ऐसे में नये ईडी विनय निगम कुछ करिश्मा कर पायेंगे या नहीं यह बाद मेें पता चल पायेगा ।

फिलहाल कारखाने में सिर्फ एक माह में अनुशासन दिखना अपने आप में एक बड़ी बात है । वैसे भी उनके आते ही उन्हें लोग सिंघम स्टाईल का ईडी कहने से परहेज नहीं कर रहे हैं । यहां तक की उन्होंने प्रोडेक्शन पाने आउट पास तक बंद कर डाले । मटेरियल की समस्या खत्म होने के साथ ही अक्टूबर,नवंबर और दिसबंर में ज्यादा टारगेट देने से संभवत: यह यूनिट मंजिल तक पहुंच सकती है । इसमें भी हाईड्रो की कमी और होल्ड के चलते इस यूनिट को परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ेगा ।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...