25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा में मीना समाज ने भाजपा प्रत्याशी को दिया विजयश्री का आशीर्वाद

गोविंदपुरा में मीना समाज ने भाजपा प्रत्याशी को दिया विजयश्री का आशीर्वाद

Published on

भोपाल

बुधवार को गोविंदपुरा से भाजपा की प्रत्याशी ने जनसंपर्क के साथ समाज के प्रमुखों और संगठनों से मिल रही हैं। इसी क्रम में मीना समाज से आशीर्वाद लिया, मीना समाज ने भी कहा की गोविंदपुरा में हमेशा से भाजपा और कृष्णा गौर को आशीर्वाद दिया है और इस बार भी समर्थन मिलेगा। श्रीमती गौर ने कहा कि मेरे विकास कार्य में हमेशा से सभी समाज का साथ मिला है इसलिए मैं पुन: सभी समाज से आशीर्वाद मांग रही हूं। मेरे लिए सभी जाति, वर्ग और समाज का आशीर्वाद चाहिए।

विकास की यात्रा को आरंभ हुई है उसे सब के सहयोग से ही गतिमान बनाए रखना है। विकसित गोविंदपुरा में सभी समाज का सहयोग प्राप्त होगा मुझे ये पूर्ण विश्वास है। दूसरी और बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का 100 क्वार्टर पिपलानी अंबेडकर पार्क में तुलादान किया साथ ही गांधी मार्केट पिपलानी में वाहन रैली निकाली वहीं उन्होंने कोच फैक्ट्री करारिया एवं आदर्श नगर में आयोजित बैठकों के साथ साथ पीरिया बस्ती, छोटी खजूरी, बंजारा बस्ती दुर्गेश नगर क्षेत्र में जनसम्पर्क में किया ।

इन समाजों का मिला समर्थन
जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर को बुधवार को अग्रवाल समाज एवं इंद्रपुरी व्यापारी समाज, कुंभी समाज, कुमाऊ समाज, मुस्लिम समाज सहित अनेक समाजों का समर्थन प्राप्त हुआ।
————————————-
मतदान कराने का संकल्प
बुधवार को फाउंड्री गेट पर जन जागरण अखंड भारत अभियान चलाया । कार्यक्रम में भेल के कर्मचारी कार्यकर्ताओं,तथा ठेका श्रमिकों ने भाग लिया। बीएमएस का कहना है कि जब शत् प्रतिशत मतदान होगा तब ही देश में लोकतांत्रिक तरीके से राष्ट्र्रवादी सरकार का निर्माण होगा ।
————————————-
बिरसा मुंडा की जयंति पर मनाई
बुधवार को पिपलानी स्थित भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय पर बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भेक्टू सीटू यूनियन द्वारा यूनियन कार्यालय का नाम अब वीर बिरसा मुंडा भवन करने की घोषणा की गई। इधर अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ावर्ग/कर्मचारी/ अधिकारी ट्रेड यूनियन कार्यालय पिपलानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती समारोह बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।
————————————-
भोजपुरी एकता मंच मनायेगा छठ पूजा महोत्सव
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था द्वारा हर साल की तरह इस साल भी छठ पूजा महोत्सव धूमधाम से मनायेगा । संस्था के अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को शाम 4 बजे भेल के हताईखेड़ा डेम पर अर्घ्य एवं विशाल छठ माता जागरण और 20 नवंबर को इसी डेम पर सूर्योदय अर्घ्य तथा विराम का आयोजन किया जायेगा । 22 नवंबर को विशाल छठ माता जागरण बिहार के सुप्रसिद्ध भोजपुरी भजन गायकों व रायसेन रोड स्थित आनंद नगर चौराहे पर भजनों की प्रस्तुति की जायेगी ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...