11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़जिला पंचायत भोपाल की साधारण सभा की बैठक में अधिकारियों पर जमकर...

जिला पंचायत भोपाल की साधारण सभा की बैठक में अधिकारियों पर जमकर बरसे जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि

Published on

— भोपाल जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष राम कुवंर गुर्जर की अध्यक्षता में हुई’

भोपाल।

करीब चार माह बाद भोपाल जिला पंचायत की बैठक हुई, जिसमें नल—जल योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा,प्रधानमंत्री सड़क, पीडब्ल्यूडी,स्व सहायता समूह,बिजली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। जिला पंचायत भोपाल के जन प्रतिनिधियों ने विभागों के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में विकास के मुद्दे पर जमकर सुनाई।

जि.पं.उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने पीएचई विभाग के इंजीनियर सक्सेना को जमकर फटकार लगाई, जिसमें जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर एवं जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने भी पीएचई विभाग की नाकामियां गिनाईं। जिला पंचायत सदस्य विक्रम बालेश्वर ने भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को घेरा। जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने स्वास्थ्य विभाग के प्रभाकर तिवारी से कहा बैरसिया क्षेत्र का एक मात्र सिविल अस्पताल है इसमें एक भी पुरुष डॉक्टर नहीं है। सोनोग्राफी के लिए भी बाहर से प्राइवेट हॉस्पिटल से डॉक्टर को बुलाना पड़ता है।

विनय मेहर ने कहा कि बैरसिया की नल—जल योजना 90 फीसदी बंद पड़ी है। सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। ऐसे अधिकारी और ठेकेदारों की मिली भगत से होता है उनकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई करें। बैठक में जिला जिला पंचायत सदस्य चंद्रेश राजपूत, विजीया राजोरिया, देव कुवंर हाडा, गंगा मालवीय, रश्मि भार्गव एवं मुख्य कार्यपान अधिकारी जिला पंचायत भोपाल सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...