23.1 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल प्रेस शॉप में अत्याधुनिक 'कट टू लेंग्थ' मशीन का उद्घाटन, उत्पादन...

बीएचईएल प्रेस शॉप में अत्याधुनिक ‘कट टू लेंग्थ’ मशीन का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगा इजाफा

Published on

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल ने तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान के फीडर्स विभाग स्थित प्रेस शॉप (ब्लॉक-10) में उत्पादकता बढ़ाने और मटेरियल लागत में बचत के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक ‘ऑटोमैटिक कट टू लेंग्थ’ मशीन की सफलतापूर्वक स्थापना की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रेस शॉप के इतिहास में इस प्रकार की उन्नत मशीन पहली बार स्थापित की गई है, जो सुरक्षा के सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों से लैस है। मशीन का विधिवत उद्घाटन कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय (एचईपी, भोपाल) द्वारा एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मशीन न केवल उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि मटेरियल के सटीक उपयोग से लागत में भी बड़ी कमी लाएगी। यह पहल बीएचईएल की उत्कृष्ट विनिर्माण और निरंतर तकनीकी सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। समारोह में मुख्य रूप से महाप्रबंधक रूपेश तैलंग , राजेश अग्रवाल , आशीष औरंगाबादकर , टीयू सिंह और संतोष डोंगरे उपस्थित रहे।

इसके साथ ही कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक वेदव्रत खरे, अशोक पिप्पल, हरीश बघेल, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक महेंद्र कुमार सहारे सहित वरिष्ठ प्रबंधकगण आशीष अग्रवाल, पिंटु कुमार, सी. एल. मालव, अमित कछवाहा एवं प्रबंधकगण दलीप कुमार पाल, मयूर दूबे, सौरभ सक्सेना और उपप्रबंधक अंशु आनंद उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। यह नई स्थापना प्रेस शॉप के कार्यों में अधिक दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Latest articles

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की होगी गिरदावरी

सीएम मान ने बेअदबी पर नए कानून और मुफ्त बिजली का बताया फॉर्मूला चंडीगढ़। पंजाब...

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

More like this

ईपीएस-2026: अब ‘जितनी सेवा, उतनी पेंशन’ का नियम लागू, हायर पेंशन का विकल्प हुआ खत्म

भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई...

बीएचईएल भोपाल में नई तकनीक का आगाज: ईडी ने किया सीएनसी फ्लेम कटिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने आधुनिकीकरण एवं तकनीकी उन्नयन अभियानों...

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: मई के वेतन के साथ मिलेगी सेफ्टी शूज की प्रतिपूर्ति राशि

भोपाल। भेल भोपाल प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए...