12.4 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभेल न्यूज़कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

Published on

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन 11 अप्रैल को मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यकारी निदेशक, भेल भोपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं राघवेंद्र शुक्ला, महाप्रबंधक (चिकित्सालय प्रशासन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य महाप्रबंधकगण, डीआरओ, प्लांट कमेटी एवं मेडिकल कमेटी के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ. पोमिला सचदेवा, महाप्रबंधक एवं मुख्य चिकित्सा सेवाएं ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। नवीनीकरण कार्यों के अंतर्गत खंड “अ” का आधुनिकीकरण, संयुक्त शल्य चिकित्सा वार्ड, आईसीयू आकस्मिक निर्गम मार्ग तथा अन्य विभिन्न सुविधाओं का विकास किया गया है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार होगा।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उपाध्याय ने कहा कि अस्पताल की उन्नत सुविधाएं कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक होंगी। कार्यक्रम के अंत में सुरेश कुमार मरकाम, अपर महाप्रबंधक (चिकित्सालय प्रशासन) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest articles

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

More like this

बीएचईएल के अधिकारी को एचईसी में अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली/रांची। Ministry of Heavy Industries के आदेश के तहत Krishnendu Kumar Ghosh को...

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा में मृतक भेल कर्मी नहीं

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...