— 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की स्किपिंग प्रतियोगिता का आयोजन
भेल भोपाल।
भेल के जवाहरलाल नेहरू स्कूल (प्राइमरी विंग) की छात्राओं की टीम ने वाराणसी में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की स्किपिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य पदक के साथ तीसरा पुरस्कार अर्जित किया। विजेताओं में 14 वर्ष से कम उम्र की टीम फ्रीस्टाइल लावण्या शर्मा छठी बी, अनन्या पाटिल 6वीं जी, रिद्धि 6वीं जी, वेदांगी नामदेव 5वीं डी शामिल हैं। उक्त स्कूल का नाम रोशन होने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को बधाई दी है।
