7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़स्त्री शिक्षा की नींव रखने में ज्योतिबा फुले का अतुलनीय योगदान: राज्यमंत्री...

स्त्री शिक्षा की नींव रखने में ज्योतिबा फुले का अतुलनीय योगदान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली कुरुतियों से लड़ने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए थे। देश में स्त्री शिक्षा की नींव रखने और छुआछूत के खिलाफ अलख जगाने में उनका उल्लेखनीय योगदान है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को भोपाल में सात नंबर बस स्टॉप ज्योतिबा फुले चौराहे पर मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी ।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने कहा कि भारतीय समाज को सशक्त बनाने तथा महिला शिक्षा की अलख जगाने में ज्योतिबा फुले का योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा। श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अंग्रेजों की हुकूमत जब इस देश में चारों तरफ देश की जनता को गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हुए थी तब ज्योतिबा फुले ने कहा था की शिक्षा का स्तर इस प्रकार से होना चाहिए की शिक्षा का प्रकाश समाज के कोने-कोने तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सब को इस बात का संकल्प लेना होगा कि शिक्षा हर एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और हर एक व्यक्ति को शिक्षा मिलनी ही चाहिए। श्रीमती गौर ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने हमारे सामाजिक ढांचे की जड़ को हिलाकर उसमें सामाजिक चेतना का संचार करने का काम किया था । ज्योतिबा फुले हम सबके लिए पूजनीय है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार दलितों, पिछड़ों को शिक्षा की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है । मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार पिछड़े वर्गों को शिक्षित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, माली समाज के अध्यक्ष जी पी माली सहित संयुक्त माली, सैनी, मुरार समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...