1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में कुमाऊं समाज उत्तराखंड ने मनाया हरियाली महोत्सव

भेल में कुमाऊं समाज उत्तराखंड ने मनाया हरियाली महोत्सव

Published on

भोपाल

कुमाऊं समाज उत्तराखंड भोपाल के सौजन्य से हरियाली महोत्सव श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण बरखेड़ा में मनाया । हरियाली महोत्सव में बच्चों ने हरे रंग के परिधान पहन कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं, वहीं मातृ शक्ति द्वारा झूले का आनंद लिया, संगीतमय भजन व चूड़ी, मेहंदी, बिंदी का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया । समाज के उपस्थित सैकड़ों सदस्यों द्वारा हरित परिधान धारण कर हरियाली महोत्सव की गरिमा व महत्व को आत्मसात किया, पौधरोपण किया, साथ ही अपने-अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का भी संकल्प लिया।

कुमाऊं समाज उत्तराखंड भोपाल के संरक्षक केवल मिश्रा द्वारा मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरुषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलाएं समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं। समाज के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं ने हमेशा से समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम के अंत में श्री केदारेश्वर महादेव जी की महाआरती की गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुमाऊं समाज उत्तराखंड भोपाल के सदस्य उपस्थित रहे ।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...