5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़पिपलानी गांधी मार्केट में सुविधाओं का अभाव, व्यापारी परेशान

पिपलानी गांधी मार्केट में सुविधाओं का अभाव, व्यापारी परेशान

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र के प्रतिष्ठित गांधी मार्केट में सुविधाओं के अभाव के चलते व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि मार्केट की अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। साथ ही मार्केट की साफ-सफाई भगवान भरोसे चल रही है। कचरे के कारण मार्केट की नालियां आए दिन चौक हो जाती हैं। यही नहीं मार्केट की दुकानों की स्थिति इतनी कंडम है । साफ-सफाई की बात करें, तो नगर निगम और भेल प्रबंधन दोनों ही अपना पल्ला झाड़ व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। यहां के व्यापारियों की मानें तो पिपलानी गांधी मार्केट के सब्जी सेक्शन में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।

यदि मार्केट वाले दिन यानि गुरुवार और रविवार को छोड़ दें, तो सप्ताह के अन्य दिन रात में यहां पर अंधेरा पसरा रहता है। असामाजिक तत्व यहां पर डेरा जमाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। गांधी मार्केट व्यापारियों की मानें तो यहां की साफ-सफाई भगवान भरोसे चल रही है। नालियों में कचरा चले जाने के कारण गांधी मार्केट की नालियां चौक हो जाती है।

सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। नाली चौक हो जाने के कारण इसकी गंदगी बाहर आकर दुकानों के सामने से बहती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। पिपलानी गांधी मार्केट की तीन दशन से ज्यादा पुरानी दुकानों की जर्जर स्थिति में है। व्यापारियों की मानें तो पूर्व में भेल प्रबंधन द्वारा दुकानों का समय-समय पर रखरखाव किया जाता था, लेकिन ये बंद कर दिया गया।

इनका कहना है…
वर्तमान समय में पिपलानी गांधी मार्केट के व्यापारी की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्ट्रीट लाइट न होने से मार्केट का कई हिस्सा शाम होते ही अंधेर नगरी बना जाता है। यहां पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
विनेश कनौजिया, व्यवसायी पिपलानी गांधी मार्केट

पिपलानी गांधी मार्केट की साफ-सफाई भगवान भरोसे चल रही है। मार्केट के पीछे के हिस्से में गंदगी का अंबार भरा पड़ा है। भेल प्रबंधन द्वारा सप्ताह के सिर्फ दो दिन मार्केट में झाडू लगवाई जाती है। अन्य दिनों में मार्केट में साफ-सफाई नहीं की जाती है।
रमेश अडवानी व्यापारी पिपलानी गांधी मार्केट

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...