नई दिल्ली/ भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल श्रमिक ट्रेड यूनियन के महासचिव कामरेड अमर सिंह राठौर के नेतृत्व में कर्मचारी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष आर एस ठाकुर वरि. सचिव आर एस अरोरा एवं वरि.उपाध्यक्ष विकास तिवारी कोषाध्यक्ष, व्ही एस चाहर बी एच ई एल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के एस मूर्ती, निर्देशक मानव संसाधन के के ठाकुर तथा निर्देशक वित्त राजेश द्विवेदी से मुलाकात कर भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खेल मंत्रालय या किसी अन्य संस्थान को सौंपे जाने के विरोध में एवं कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं का ज्ञापन सौंप कर चर्चा की। चर्चा में प्रवंधन ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
