31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़मप्र सरकार हर युवा को कौशल संपन्न बनाना चाहती है-राज्यमंत्री टेटवाल

मप्र सरकार हर युवा को कौशल संपन्न बनाना चाहती है-राज्यमंत्री टेटवाल

Published on

-बरखेड़ा भेल रविदास मंदिर में स्व रोजगार मेले का आयोजन

भोपाल

श्री संत सेवा रविदास सेवा संस्थान एवं श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती एवं संत रविदास स्वरोजगार मेला और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सर्व समाज सामुहिक विवाह का आयोजन बरखेड़ा भोपाल में किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कहा कि सरकार हर युवा को कौशल संपन्न बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क और विभिन्न आईटीआई के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। श्री टेटवाल ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में भी बताया। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने संत रविदास स्व रोजगार मेला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिये सभी लोग मिलकर कार्य करें।

मंत्री श्री अहिरवार ने युवाओं से कहा कि विश्वकर्मा योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य सरकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों का लाभ उठाएं। संत रविदास स्व रोजगार मेला का शुभारंभ कौशल, विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल एवं वन पर्यावरण राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने किया। संत रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी मठ मंदिरों पर दीपोत्सव एवं जयंती पर रचनात्मक कार्य किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री एवं गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आत्माराम परमार, प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार, सामाजिक जनप्रतिनिधि और कौशल विकास, नगरीय प्रशासन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण एवं उद्यान विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए।
——————————————-
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
भक्त अपने ईश रूपी भगवान को तप और साधना के जरिये कैसे अपने बस में करते हैं जिससे भगवान के प्रति भक्तिभाव का व्यापक प्रार्दुभाव होता रहता है। उक्त बात संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के दौरान आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी ने कही। आचार्य ने अत्यंत मनोरम जड़ भारत की कथा तथा गजेंद्र मोक्ष की पुनीत कथा का मार्मिक प्रसंग सुनाया। गौरतलब है कि एमपीईबी ग्राउंड में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के चौथे दिन साथ ही बताया कि आचार्य ने बताया कि सभी पदार्थों का अपने-अपने स्थानों पर अलग-अलग महत्व होता है। इस दौरान आसपास के सैकडों श्रद्धालुयो कथा का रसपान कर भाव विभोर हुए।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...