भोपाल
अयप्पा मंदिर में मकरविलक्कू पर्व का शुक्रवार से शुभारंभ शुरू हो गया है। मलयाली समाज ने सुबह गणेश पूजन और भगवान अयप्पा का अभिषेक शहद, नारियल पानी, गुलाब जल, दूध ,भस्म से किया। 59 दिन तक चलने वाले पर्व का समापन 14 जनवरी(मकर संक्रांति) के दिन होगा। इस दौरान हर रोज विभिन्न आयोजन किए जाएंगे जिसमें दीप आराधना, अभिषेकम्, अन्नदानम् और भागवत पारायण आदि धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे।
भेल के बरखेड़ा स्थित अयप्पा मंदिर को महकते फूलों और विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है। भगवान को चावल से बने दक्षिण भारतीय व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा । इस पर्व का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह गणपति होम के साथ किया गया। शाम को फूलों की रंगोली सजाकर दीप आराधना की गई।
