20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में मैमोग्राफी एवं पेस मेकर जांच शिविरों का आयोजन

बीएचईएल हरिद्वार में मैमोग्राफी एवं पेस मेकर जांच शिविरों का आयोजन

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सालय में, नि:शुल्क मैमोग्राफी एवं पेसमेकर जांच शिविरों का आयोजन किया गया । इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किए गए मैमोग्राफी जॉंच शिविर में, 45 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 30 महिलाओं का, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मैमोग्राफी टेस्ट किया गया । साथ ही पेसमेकर जांच शिविर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा, लगभग 48 मरीजों के पेसमेकर की जॉंच की गई ।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रानीपुर ब्रांच के सहयोग से आयोजित इन शिविरों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से, बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत लाभ मिलता है ।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में रहकर ही इन उच्च स्तरीय जॉंचों से जहां एक तरफ बीमारी की संभावना का शुरू में ही पता चल जाता है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों का कीमती समय भी बचता है । इस अवसर पर प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप, डा. एसपी सिंह, डा. यूएस शिल्पी सहित अनेक चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टॉफ के सदस्य, बीएचईएल कर्मचारी एवं उनके परिजन आदि मौजूद थे ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...