भेल भोपाल।
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंबूरी मैदान में 30 अप्रैल को होने वाले सर्व समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल का भूमि पूजन क्षेत्र की विधायक एवं राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया। सर्व समाज कन्या कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 51 जोड़ों का विवाह संपन्न होने जा रहा है जिसमें हिंदू रीति रिवाज के साथ किया जाएगा।
