भोपाल
बुधवार को शिफ्ट परिवर्तन को लेकर बीएचईएल के प्रशासनिक भवन में आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रबंधन की और से जीएम एचआर बीके सिंह एवं अन्य अधिकारी गण एवं ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुये। यूनियन द्वारा शिफ्ट परिवर्तन को बदलने संबंधी प्रबंधन के सुझाव को सिरे से नकारते हुये पुरजोर विरोध किया गया। यूनियन द्वारा साफ शब्दों मे कहा गया कि कोरोना की आड़ में बंद किए गए कर्मचारियों के इंसेंटिव एंसिलरी टी-3 एवं नाईट अलॉउंस को जब तक शुरू नहीं किया जाता तब किसी भी प्रकार की शिफ्ट परिवर्तन की बात नहीं की जाएगी।
