2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण की अनूठी पहल...

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण की अनूठी पहल है मेला-कृष्णा गौर

Published on

-भेल क्षेत्र में दो दिवसीय मानसून मेला का शुभारंभ

भोपाल

सावन मास में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मानसून मेला और राखी स्पेशल मेले का शुभारंभ शुक्रवार को गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने नरेला शंकरी में किया। इस मौके पर विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि मेले के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो कि एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा में इस तरह के मेले से राखी के पर्व को घरेलु महिलाएं यहां खरीदारी के साथ ही मनोरंजन भी कर रही है।

मेला परिसर में मेला समिति द्वारा विधायक कृष्णा गौर का स्वागत किया। विधायक ने स्टालों का निरीक्षण कर महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। मेला का खुलने का समय सुबह 11 से शाम 6 बजे तक रहेगा। मेले की सूत्रधार हर्षा पांडेय ने बताया कि मेलेे में मेंहदी, डांस, रेम्प वॉक, सिंगिग का कार्यक्रम नि:शुल्क है। यहां राखी स्पेशल के साथ ही अनेक तरह की श्रृंगार की सामग्रियों के स्टॉल भी लगाए गए है, जहां महिलाएं खरीदारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि यह मेला प्रथम बार भेल क्षेत्र में लगाया गया है। इस मानसून मेले में एक से बढ़कर एक सामग्री के स्टॉल लगाए गए है, जिसमें क्षेत्र की महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही है। मेले के आयोजन में प्रमुख रूप से हर्षा पाण्डेय के अलावा ज्योति शुक्ला, राधा सिंह ,राजवंत अडाना, गौरी सिंह, वीणा सिंह, डेजी , रचना राजपूत, अर्चना पांडे का सहयोग रहा। यहां बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन पर भी प्राइस भी निश्चित किया गया है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...