सिवनी।
सिवनी प्रवास के दौरान राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्रावास की साफ—सफाई, पेयजल आपूर्ति व अन्य जन सुविधाओं के बारे में छात्राओं से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पिछडा वर्ग हास्टल्स की तरह इस हास्टल में भी छात्राओं को पांच मुख्य सुविधाएं मेस, वाईफाई, रूफ टाप सोलर पैनल, ई—लाइब्रेरी और जिम होना चाहिए। उन्होंने अफसरों को यह सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में सभी पिछडा वर्ग हास्टल को एक आर्दश माडल बनाएंगे जो न शिक्षा ही नहीं बल्कि समग्र विकास में योगदान देगा।
