31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़मयूर परिसर में मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे विधायक...

मयूर परिसर में मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र के अयोध्या बॉय पास रोड स्थित मयूर परिसर कैंपस में श्री शिव दुर्गाराम दरबार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन के मौके पर शुक्रवार को हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे। उन्होंने नव निर्मित मंदिर में भगवान श्री राम,जानकी,लक्ष्मण,मां दुर्गा और महाकाल भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा-अर्चना की । यह कार्यक्रम 7 दिन तक चला।

आयोजक धर्मरक्षा परिषद एवं मयूर परिसर के अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को हवन पूर्ण आहुति,आरती और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुये। मयूरी परिसर में विशाल भंडारे के साथ शिव दुर्गा राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुआ विश्राम मयूरी परिसर अयोध्या एक्टेंशन में सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन सानंद संपन्न हुआ जिसमें मयूरी परिसर के साथ साथ अधिक संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया।

मयूरी परिसर के अध्यक्ष एवं आयोजक राकेश भदौरिया ने बताया कि निरंतर सात दिन से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पूज्य गुरुदेव सुरेन्द्र शर्मा जी एवं प्रतिष्ठा आचार्य पं कपिल शर्मा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई । श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा भाव से भाग लिया । ब्राह्मण देवताओं सहित कन्या भोजन के साथ विशाल भंडारा हुआ जिसमें प्रमुख रूप से हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पूर्व पार्षद , दिनेश यादव , पार्षद ऊर्मिला मौर्य, श्रीमति हंसकुवंर राजपूत, देवेश मालवीय ,संतोष पटेल, बनबारी लाल चौकसे, मुकेश मंडलोई, केके नायक, शैतान सिंह,मनोज भदौरिया, संजय शर्मा, सुनील कोचे ,राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुये।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...