19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभेल न्यूज़कुनबी समाज के युवक युवती सम्मेलन में 150 से अधिक युवक युवतियों...

कुनबी समाज के युवक युवती सम्मेलन में 150 से अधिक युवक युवतियों ने दिया परिचय

Published on

भोपाल

कुनबी समाज का ऑनलाइन पंचम अंतरराष्ट्रीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन रविवार को देश के प्रमुख शहरों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। परिचय सम्मेलन में वर्चुअल रूप से 500 से अधिक समाजबंधु शामिल हुए एवं 150 से अधिक युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया । परिचय सम्मेलन केन्द्रीय क्ष लोनारी कुनबी समाज संगठन भारत एवं समग्र क्षत्रिय लोनारी कुनबी समाज महासभा मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में भारत देश के अनेक शहरों में एक साथ आयोजित किया।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि-डॉ. पी.आर.बोड़खे पूर्व विधायक मुलताई, सुखदेव पांसे पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन, चन्द्रशेखर देशमुख विधायक मुलताई, हेमंत विजयराव देशमुख पूर्व अध्यक्ष कौशल विकास बोर्ड म.प्र.(पूर्व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त म. प्र. शासन ),शामिल होकर समाज को संबोधित किया। सर्व प्रथम मुख्य संयोजक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष बी आर लोखंडे ने स्वागत भाषण द्वारा सभी का स्वागत किया ।संयोजक डॉ एस डी महाले द्वारा केंद्रीय क्ष लोनारी समाज संगठन की अवधारणा प्रस्तुत की गई ।

इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ वासुदेव काले शिक्षक,डॉ कांतिकुमार धोटे निशा पांसे सत्यदेवी लोखंडे कृषणराव खासदेव ने अपने मूल्यवान विचार प्रभावी रूप से रखे। आयोजक केन्द्रीय संगठन के मुख्य संयोजक बी आर लोखंडे संयोजकगण -रमेश मगरदे डॉ एस डी महाले गोविन्दराव मानकर इंजीनियर अशोक महाले प्रभाकर दाते अनिल मानकर एवं केंद्रीय समाज के संयोजक एवं समग्र महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर खुशराज धोटे तथा वर वधु मंगलम के संचालक भाउराव पाटनकर द्वारा संबोधित किया गया।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...