21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभेल न्यूज़अफसरों पर नाराज हुए सांसद..कहा, गजब की चल रही हैं शहर सरकार

अफसरों पर नाराज हुए सांसद..कहा, गजब की चल रही हैं शहर सरकार

Published on

-अधिकारी ने नहीं उठाया किसी भी जनप्रतिनिधि का फोन

भोपाल।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार काे सांसद आलोक शर्मा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में अधिकारी नहीं पहुंचे। जिसके बाद सांसद का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सांसद ने बैठक स्थगित करते हुए महापौर की क्लास ले ली। नाराज सांसद आलोक शर्मा बैठक छोड़कर चले गए। अधिकारी ने उनका फोन तक नहीं उठाया।

सांसद ने नगर निगम अधिकारियों के रवैये पर सख्त एतराज जताते हुए इसे भोपाल की जनता और जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। वहीं, निगम कमिश्नर ने कहा कि उन्हें बैठक की कोई सूचना नहीं थी। दरअसल, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने शुक्रवार को पहली बार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मीटिंग ली। जिसमें बिजली कंपनी की समीक्षा के बाद एरिगेशन की समीक्षा हुई। इसके बाद नगर निगम की समीक्षा होनी थी। इसके लिए जब नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि वे नहीं हैं। जब पूछा कि उनकी जगह कौन आया है तो बताया गया कि कोई नहीं है।

आलोक शर्मा महापौर मालती राय से सवाल पूछते हुए कहा कि आप बताइए कहां हैं सब अधिकारी ? बैठक में अधिकारियों का गायब होना जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि मैं भी महापौर रहा हूं। अधिकारी मीटिंग में क्यों नहीं आए आप बताएं? इसके बाद बैठक से ही नगर निगम कमिश्नर को सांसद और महापौर ने फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सांसद ने कहा कि ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम में ये क्या हो रहा है? आप महापौर है इसका संज्ञान लें।

सांसद के जवाब में महापौर मालती राय ने कहा कि निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने हमारा भी फोन नहीं उठाया। हो सकता है, कहीं मीटिंग में होंगे। इस पर विधायक भगवानदास सबनानी ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हम भी 10 काम छोड़कर आए हैं, ऐसे काम नहीं चलेगा।

वहीं, सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि अधिकारी हम सब जैन प्रतिनिधियों का फोन नहीं उठा रहे हैं। गजब के अधिकारी हैं नगर निगम के और गजब की शहर सरकार चल रही है। सांसद आलोक सांसद ने कहा कि नगर निमग कमिश्नर का बैठक में नहीं आना भोपाल की 35 लाख आबादी का अपमान है। बैठक के बाद सांसद आलोक शर्मा ने कहा- कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण आज की बैठक हमने स्थगित कर दी है। शीघ्र ही जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर बैठक करेंगे।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...