भोपाल
गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री शिवनारायण राजपूत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिन रविवार को दोपहर 02 से 05 बजे सुरभि परिसर नरेला जोड़ पर एक भव्य नारी जागरण का कार्यक्रम दीपयज्ञ के साथ सम्पन्न होगा, यह कार्यक्रम युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की समस्त साधना और गायत्री मिशन की सभी गतिविधियों की ऊर्जा का केंद्र रहे अखण्डदीप जो कि वर्ष 1926 से अनवरत प्रज्वलित है,
साथ ही युगऋषि की सहधर्मिणी माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में देशभर आयोजित उपयात्रा की श्रँखला में आयोजित है. जिसमे विदुषी वक्ता बहिनों द्वारा नारियों को संस्कृति और राष्ट्र उत्थान हेतु जागृत करने बाबत उदभोदन और मार्गदर्शन दिया जावेगा.ज्ञातव्य हो कि इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थायें गायत्री परिवार के महिला मंडल की बहिनों द्वारा जुटायी गई हैं।
