11.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभेल न्यूज़उत्कल सांस्कृतिक परिषद भेल भोपाल की नई कार्यकारिणी गठित

उत्कल सांस्कृतिक परिषद भेल भोपाल की नई कार्यकारिणी गठित

Published on

भेल भोपाल।

उत्कल सांस्कृतिक परिषद, बीएचईएल भोपाल के संचालक मंडल का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों के द्वारा संचालक पद के नतीजे घोषित किए गए। प्रदीप कुमार नायक को परिषद के अध्यक्ष एवं अमूल्य देवता को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

श्री नायक बीएचईएल भोपाल के वित्त विभाग में अपर महाप्रबंधक पद पर नियुक्त हैं साथ ही उनके पास नेपा लिमिटेड, नेपानगर में डायरेक्टर फाइनेंस का अतिरिक्त कार्यभार भी है। श्री देवता बीएचईएल टीआरएम विभाग में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं।

संचालक मंडल ने निशान्त कुमार नन्दा को महासचिव चुना। सह—सचिव समीर कुमार साहू, विष्णु प्रसाद पंडा, कोषाध्यक्ष ललित कुमार प्रधान, सह कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार साहू, संजय कुमार साहू, सांस्कृतिक सचिव वैद्यनाथ दास, सह सांस्कृतिक सचिव कपिलेंद्र महापात्र, रश्मि रंजन जेना, इंटरनल ऑडिटर संतोष कुमार महांती, पूर्ण चन्द्र बिश्वाल संचालक मंडल के पदाधिकारी चुने गए ।

निशान्त कुमार नन्दा ने कहा उत्कल सांस्कृतिक परिषद (यूएसपी) का कार्यभार हम सभी को मिला है। हम सब मिलकर निश्चित रूप से अपनी समाज के लिए निष्ठापूर्वक काम करेंगे और ओड़िया संस्कृति को जीवित रखने तथा आने वाले पीढ़ी को भी ओड़िया संस्कृति सिखाने व बताने के लिए परिषद के माध्यम से कोशिश करेंगे। परिषद में हमारे वरिष्ठ लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिषद को आगे बढ़ाने में सभी पूर्व के कार्य कारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...